Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV LPG Prices: कम हुए या बढ़ गए हैं सिलेंडरों के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV EPFO: 15 अक्टूबर तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना | Parmarth TV BJP: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से आएगा, आप हार के लिए तैयार रहें | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CJP: आशुतोष रांका और सौरव दास को भेजा गया 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल में दोनों रहेंगे अलग अलग | Parmarth TV एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को रोजाना मिलता है 500 रुपए स्टाइपैंड, अलग से मिलते हैं 15000 रुपए, जान लें | Parmarth TV Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में लगी इमरजेंसी, इमरान खाने के बेटे ने कहा- पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे | Parmarth TV

National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV

National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में आज एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जातई है।

दूसरी ओर दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आगामी कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिलने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले पड़ने का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।  पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में मौसम का असर अधिक दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान के इन जिलों में है ओलावृष्टि की आशंका
वहीं  आज और कल जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज अलवर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ समेत कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका है।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News