इंटरनेट डेस्क। विपक्षी गठबंधन अभी सरकार और चुनाव आयोग पर वोटी चोरी का आरोप लगाकार लगातार घेरने की कोशिशों में लगा हुआ है। हर दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च, प्रदर्शन जारी है। दूसरी ओर भाजपा ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह भी मैदान में उतर गए और राहुल गांधी को करारा जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को आत्म-मंथन करने की जरूरत है। अमित शाह ने ये भी कह दिया है कि राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में हार के लिए तैयार रहना चाहिए।
अमित शाह ने साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- आप बनावटी मीडिया इवेंट्स और झूठ की गूंज से देश के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकते हैं। 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए चौदह पार्टियों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते। मैं कांग्रेस पार्टी से आग्रह करता हूं कि वे समझें कि देश की आवाज खेतों-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज के पहाड़ों और जंगलों और नदियों के किनारों में भी बसती है। ऐसे इलाके जहां आपकी कोई पहुंच नहीं है।
2029 में कांग्रेस की हार होगी- अमित शाह
खबरों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- देश में ऐसे कई राज्य हैं जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, जहां लोगों ने दशकों से कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है और हराया है। आज भी, कांग्रेस जिस नकारात्मक राजनीति को अपना रही है, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। राहुल गांधी अब भारत की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं है। 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ आने वाला है और कांग्रेस की हार होने वाली है।
pc- ndtv india







