इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार से पहले सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। ये तोहफा तेलंगाना के कर्मचारियों को मिला है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में 3.64% और 2.73% की दो बढ़ोतरी को मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है।
इसमें 3.64% की किस्त के लिए 1,747 करोड़ रुपए और 2.73% की किस्त के लिए 1,310 करोड़ रुपए सरकार की ओर से खर्च किए जाएंगे। तेलंगाना सरकार की ओर से कर्मचारियों के डीए के बकाए का भुगतान अलग-अलग कैटगेरी के हिसाब से तय किया गया है। कर्मचारियों को उनकी सेवा और पेंशन योजना के अनुसार ही राशि का भुगतान किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) के तहत आने वाले कर्मचारियों का डीए एरियर उनके जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी 2027 तक या उससे पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बकाया रकम 33 समान मासिक किस्तों में प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।
PC: istockphoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







