Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध, देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अरे देश को क्यों खराब कर रहा हैं…. | Parmarth TV Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV LPG Prices: कम हुए या बढ़ गए हैं सिलेंडरों के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV EPFO: 15 अक्टूबर तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना | Parmarth TV BJP: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से आएगा, आप हार के लिए तैयार रहें | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। सीएम ने इस बात की जानकारी आज सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। इस मुलाकात को लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है। राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। स्थानीय निकाय चुनावों और आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बीच दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और विकसित भारत का विराट संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है।

भजनलाल ने कहा कि राजस्थान के प्रति प्रधानमंत्री का आत्मीय स्नेह और निरंतर सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहा है। आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे सहयोग से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News