इंटरनेट डेस्क। भारत में पिछले कुछ महीनों से लगातार सीजेपी के द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इसको लेकर फेमस अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ आवाज उठाई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने देश के युवाओं से अभिजीत दिपके की पार्टी के खिलाफ स्टैंड लेने की गुहार लगाई है। मैरी मिलबेन का आरोप है कि अमेरिका के डोनर भारत में एंटी-मोदी ताकतों को फंडिंग दे रहे हैं।
जाने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मैरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले अमेरिकी डोनर अभिजीत दिपके और उनके ग्रुप को फंडिंग कर रहे हैं। उनका दावा है कि वो लोग इंडिया की व्यवस्था को खंडित करना चाहते हैं, भारत के विकास में बाधा डालने के लिए ये सब कोशिशें की जा रही हैं।
चल रहा हैं अभी भी प्रदर्शन
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने की मांग की है, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था, लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से पुलिस कार्रवाई के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। अभिजीत समेत उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।
PC- tnpnews.in







