Parmarth TV
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार में वरिष्ठ मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा के पंचायत चुनाव में निर्दलीय के रूप में नामांकन किए जान पर भाजपा पर तंज कसा है। जूली ने एक्स के माध्यम से बिना नाम लेते हुए कहा कि जब मंत्री के बेटे को ही पार्टी के टिकट पर भरोसा नहीं, तो जनता भाजपा पर कैसे करे विश्वास?
भाजपा के कैबिनेट मंत्री के बेटे का निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना और पार्टी के टिकट पर जीत को लेकर भरोसा नहीं जताना, भाजपा के संगठनात्मक दावों का आईना है। जब मंत्री जी के परिवार में उनके बेटे को ही भाजपा के टिकट को लेकर विश्वास नहीं है, तो आप समझ सकते है की आज राजस्थान में भाजपा के क्या हालात है ।
जूली ने कहा कि मंत्री जी के पुत्र का निर्दलीय नामांकन भाजपा के भीतर चल रही नाराजगी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेतृत्व को इस घटनाक्रम पर जवाब देना चाहिए। भाजपा में आम कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और स्थानीय नेतृत्व के बीच दूरी लगातार बढ़ रही है। मंत्री जी, के बेटे का अपनी ही पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के बजाय निर्दलीय मैदान में उतरना राजनीतिक और नैतिक जवाबदेही का सवाल खड़ा करता है।
मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेना चाहिए। भाजपा के भीतर टिकट वितरण और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब केवल बयानबाजी से नहीं दिया जा सकता।
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







