इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड हर किसी के लिए जरूरी हो गया है, इसके बिना आपके कई काम अटक जाते है। अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है और आप इसे ठीक करवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। कई बार आधार कार्ड में पता, नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी में गलत अपडेट हो जाती है, ऐसे में उसे दोबारा अपडेट कराने के नियम अलग-अलग है।
आधार में डीओबी कितनी बार बदल सकती हैं
ज्यादातर लोगों का मानना है कि आधार में डीओबी सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती है। हालांकि यूआईडीएआई के मुताबिक, आधार में डीओबी अपडेट कराने की कोई तय अधिकतम संख्या निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन एक बार जन्मतिथि अपडेट होने के बाद दोबारा बदलाव की रिक्वेस्ट को सामान्य अपडेट नहीं माना जाता। ऐसे में आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं।
कौन-सा डॉक्यूमेंट जरूरी?
अपनी जन्मतिथि साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक अहम डॉक्यूमेंट माना जाता है। ऐसे में अगर पहली बार किसी दूसरे दस्तावेज के आधार पर आधार में डीओबी दर्ज हुई थी, तो दोबारा सुधार के समय जन्म प्रमाण पत्र जैसे मजबूत प्रमाण मांगा जा सकता है।
pc- amar ujala







