इंटरनेट डेस्क। जल्द ही अक्टूबर माह शुरू होने वाला है। माह के शुरू होने से पहले आज हम आपको अक्टूबर में बैंकों में पड़ने वाली छुटि्टयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अगले महीने आधा माह बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इस महीने में 17 से 21 तारीख तक अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर के हिसाब से कुल 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेंगे। इनमें नेशनल त्योहार, लोकल त्योहार और रविवार के साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।
4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को रविवार के अवकाश रहेंगे। वहीं 10 अक्टूबर को दूसरे शनिवार तथा 24 अक्टूबर को चौथे शनिवार का अवकाश रहेगा। रविवार और शनिवार के इन अवकाशों के अलावा भी 10 दिन भिन्न-भिन्न राज्यों में किसी न किसी कारण से बैंकों में अवकाश रहेगा।
लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद
17 अक्टूबर: महा सप्तमी – महासप्तमी के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे
18 अक्टूबर: रविवार का अवकाश
19 अक्टूबर: दशहरा और दुर्गा पूजा – दशहरा (महाष्टमी), महा नवमी अवकाश
20 अक्टूबर: विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे
21 अक्टूबर: विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे
PC: outlookbusiness
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






