Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Bank Holidays: जाने अक्टूबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले देख ले कैलेंडर | Parmarth TV

Bank Holidays: जाने अक्टूबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले देख ले कैलेंडर | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर का महीना शुरू हाने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस महीने में त्योहार भी खूब आने वाले है। ऐसे में बैंकों में इस महीने में कितनी छुट्टिया आने वाली है। यह देखेंगे। अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 15 छुट्टियां रहेंगी।

अक्टूबर में 4 रविवार और 2 शनिवार की रहेगी छुट्टी
अक्टूबर 2025 में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा। जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की वजह से छुट्टिया रहेगी।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर- त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड और मेघालय के सभी बैंक महानवमी, दशहरा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर- दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

3 अक्टूबर- दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा के मौके पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 अक्टूबर- कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर- हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक करवा चौथ के अवसर पर बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर- बिहू पर्व के मौके पर असम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 अक्टूबर- महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, कश्मीर और बिहार को छोड़कर पूरे देश के सभी बैंक दीपावली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के त्योहार की वजह से बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, दीपावली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर- दिवाली (बलिप्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 अक्टूबर- गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भातृ द्वितीया, निंगोल चकौबा के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर- छठ महापर्व के मौके पर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 अक्टूबर- छठ महापर्व के मौके पर बिहार और झारखंड के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

pc-zee news

Trending News