इंटरनेट डेस्क। आपको पता होगा की आज के दौर में हर किसी को लोन की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट स्कोर कमजोर है, तो लोन मिलना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में 6 महीने के भीतर क्रेडिट स्कोर में सुधार दिखाई दे सकता है। तो आज जानते हैं की कैसे आप अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार सकते है।
ईएमआई और बिल समय पर चुकाएं
सिबिल स्कोर सुधारने के लिए सबसे जरूरी है कि हर क्रेडिट कार्ड बिल और लोन की ईएमआई का भुगतान तय तारीख पर किया जाए। लेट पेमेंट, मिस्ड पेमेंट और डिलिंक्वेंसी स्कोर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम करें
सिर्फ समय पर बिल चुकाना ही काफी नहीं है। अगर आपके क्रेडिट कार्ड का बैलेंस लगातार ज्यादा रहता है, तो इसका असर क्रेडिट प्रोफाइल पर पड़ सकता है। इसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन कहा जाता है, यानी आपकी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट में से आप कितना इस्तेमाल कर रहे हैं।
pc- getzype.com







