इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रहने पर देशवासियों को बधाई दी।
पीएम मोदी ने इसमें कहा कि ये उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। उन्होंने लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील करते हुए कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए। इससे पहले पीएम मोदी ने 11 मई को भी देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर वीडिया के माध्यम से कहा कि देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैलाने और 'झूठ की गूंज' के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं। इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। पीएम मोदी ने देशवासियों से विदेश में घूमने के लिए यात्राएं करने और विदेश में शादी करने से बचने की भी अपील की है। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
7.8% growth.
Strong numbers.
Even stronger confidence. pic.twitter.com/ZVPpnAXrVU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026







