Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV

DA hike: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले दे दिया है बड़ा तोहफा, लगभग 1.15 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

DA hike: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले दे दिया है बड़ा तोहफा, लगभग 1.15 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने आज कर्मचारियों के 3 फीसदी महंगाई भत्ते की मंजूरी देकर उन्हें दीपों के त्योहार दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रीमंडल के इस कदम से अब केन्द्रीय कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 55 से 58 फीसदी हो गया है। मोदी सरकार के इस निर्णय से लगभग 1.15 करोड़ केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। डीए में 3 प्रतिशत का इजाफा होने से केन्द्र सरकार पर सालाना 10,084 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा।

केन्द्र सरकार के ऐलान के बाद डीए में वृद्धि 1 जुलाई, 2025 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू हो जाएगी। इसका मतलब है कि गत तीन महीनों का बकाया अक्टूबर के वेतन के साथ जमा किया जाएगा। इससे लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दे दिया जाएगा।

मोदी सरकार ने पिछली बार किया था डीए और डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा

आपको बात दें कि इस साल की शुरुआत में मार्च में मोदी सरकार की ओर से डीए और डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। इससे उनका मूल वेतन और पेंशन का 55 प्रतिशत हुआ था। आपको बता दें कि महंगाई और डीआर वेतन और पेंशन के महत्वपूर्ण भाग होते हैं। केन्द्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इन भत्तों को बढ़ाया जाता है। इसी के तहत मोदी सरकार ने कर्मचारियों को ये सौगात दी है।

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News