Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नौकरीपेशा कर्मचारियों और नई नौकरी पाने वालों के हित में अब सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। खबरों के अनुसार, अब वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कर्मचारी भविष्य निधि के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक सैलरी लिमिट में इजाफा किए जाने प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

विभाग ने अब इस लिमिट को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लगभग 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए ये खुशखबरी आई है। इससे पहले सितंबर 2014 में सरकार ने ईपीएफ वेज सीलिंग को 6,500 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए किया था।

वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट के पास अंतिम मुहर के लिए भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि अभी तक किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए 15,000 रुपए प्रति माह तक है, तो उसका ईपीएफ और कर्मचारी पेंशन योजना ईपीएस में नामांकित होना जरूरी है। वहीं 15,000 से अधिक बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के लिए इसमें शामिल होना वैकल्पिक होता है।

30,000 रुपए की सीलिंग पर किया गया था विचार
2014 के बाद से नौकरियों में शुरुआती वेतन स्तर और जीवन यापन की लागत में काफी इजाफा हो चुका है। वहीं कई शहरों में शुरुआती बेसिक सैलरी 15,000 रुपए से अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा चक्र से बाहर रह जाते थे। आपको बता दें कि शुरुआती स्तर पर 30,000 रुपए की सीलिंग पर विचार किया गया था, लेकिन विभाग की 25,000 पर सहमति बन चुकी है।

PC:prabhatkhabar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News