इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,703 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे इस सोने की कीमत बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 2,531 रुपए का इजाफा हुआ है।
इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने केवल 17 दिन में ही सोना 11 हजार और चांदी 18 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं इस साल सोना अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
चांदी की कीमत में इस साल 6 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी। आगामी समय में एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आ सकती है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







