इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में एक बार फर से गिरावट आई है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 650 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया है।
एमसीएक्स पर सोना वायदा 1,52,685 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर खुला था। सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,783 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया। गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,52,985 रुपए के हाई लेवल पर जा पहुंचा। दूसरी ओर एमसीएक्स पर 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी में 0.53 प्रतिशत या 1,300 रुपयए की गिरावट आई।
चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,42,515 रुपए पर की थी। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए लोगों को 26,000 रुपए खर्च करने होंगे। लोगों के पास अभी सोने-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC:moneycontrol.







