इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच एक बार फिर से चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हालांकि आज सोना महंगा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,494 रुपए की गिरावट आई है।
इससे एक किलो चांदी कीमत अब घटकर 2.66 लाख रुपए हो गई है। दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 392 रुपए महंगा हुआ है। इस सोने की कीमत बढ़कर अब 1.59 लाख रुपए हो गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल सोना अब तक 26 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी 37 हजार रुपए महंगी हो गई है।
31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.59 लाख रुपए हो गई है। सोना-चांदी अब आमजन की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। आमजन के लिए अब इन दोनों धातुओं को खरीद पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है।
PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







