इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। उतार-चढ़ाव के बाद आज बाजार खुलने पर सोना-चांदी के दाम लगभग स्थिर बने रहे। इससे सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों ने कुछ राहत की सांस जरूर ही ली होगी। आपको बता दें कि रविवार को चांदी की कीमतों में करीब 3000 रुपए और सोने की कीमत में करीब 1000 रुपए की गिरावट आई थी।
सर्राफा बाजार के अनुसार, आज प्रदेश में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,52,900 रुपए प्रति किलो है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत भी करीब 2,51,500 रुपए प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,54,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत करीब 1,48,705 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,42,510 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इन कीमती धातुओं पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी देनी होती है। इसके कारण कीमतों में ज्यादा इजाफा हो जाता है।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







