इंटरनेट डेस्क। इजराइज-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, आज सोने के दामों में करीब 1000 रुपए की गिरावट आई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में करीब 3000 रुपए की गिरावट आई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, राजस्थान में आज शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 49 हजार 950 रुपए प्रति किलो रही। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2 लाख 48 हजार रुपए है। 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर अब 1 लाख 53 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।
23 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,47,750 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,590 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड हुआ है। जयपुर में आज शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2.55 लाख, 24 कैरेट सोने की कीमत 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये दौर आगे भी जारी रह सकता है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







