इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आज इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी 8,429 रुपए महंगी हो गई है। इससे चांदी कीमत एक बार फिर से ढाई लाख के पार हो चुकी है। आज चांदी की कीमत बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई।
इससे पहले इसकी कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो थी। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,369 रुपए का इजाफा हुआ है। इसकी कीमत बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर जा चुकी है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। इस साल सोना 2026 में अब तक 17 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी कीमत में भी 21 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख और एक किलो चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी।
PC: hindi.cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







