इंटरनेट डेस्क। सोने की कीमत में गिरावट पर आज ब्रेक लगा है। हालांकि चांदी आज भी सस्ती हुई है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में कल बड़ी गिरावट आई थी।
खबरों के अनुसार, आज सोना 1,095 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी 1,307 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,095 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे इसकी कीमत बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में 1,307 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत घटकर अब 2.46 लाख रुपए रह गई है।
आपको बात दें कि सोना इस साल लगभग 20 हजार और चांदी 15 हजार महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर थी। ये अब बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं, चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए से बढ़कर 2.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें






