इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत में एक ही दिन में 2,716 रुपए की गिरावट आई है। वहीं सोना भी 853 रुपए सस्ता हो चुका है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 853 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने की कीमत अब 1.51 लाख रुपए पर आ गई है।
एक किलो चांदी आज 2,716 रुपए सस्ती हुई है। इससे चांदी की कीमत घटकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। लगातार चौथे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। चांदी 4 दिन में करीब 7 हजार और सोना 2,500 रुपए सस्ता हुआ है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में दोनों कीमती धातुओं के कीमतें आसमान छू सकती हैं।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







