इंटरनेट डेस्क। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि पीएफ मेंबर की मौत पर परिवार को 7 लाख का बीमा और पेंशन का लाभ मिलता है। पीएफ खाताधारक को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवार को कई सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं। ईपीएफओ के मुताबिक, ईपीएफओ की कर्मचारी जमा-संबद्ध बीमा योजना के तहत कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत होने पर उसके पात्र परिवार या नामित व्यक्ति को बीमा लाभ मिलता है। योजना के तहत अधिकतम बीमा लाभ 7 लाख रुपए है।
हालांकि, हर मृत सदस्य के परिवार को सीधे 7 लाख रुपए का लाभ नहीं मिलता है। लाभ की गणना योजना में तय नियमों के आधार पर तय की जाती है। पात्र मामलों में न्यूनतम आश्वासन लाभ 2.50 लाख रुपए और अधिकतम 7 लाख रुपए तक दिए जाने का प्रावधान है। योजना की विशेष बात ये है कि इस बीमा के लिए कर्मचारी से अलग से कोई योगदान नहीं लिया जाता।
PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







