इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज चांदी लगभग चार हजार रुपए महंगी हुई है। वहीं सोना भी पांच सौ रुपए से अधिक महंगा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 505 रुपए बढ़ गए हैं।
इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गई है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,754 रुपए बढ़ गई है। आज चांदी की कीमत बढ़कर 2.70 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि इस साल सोना 25 हजार और चांदी 39 हजार महंगी हुई है।
31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए का था जो अब 1.59 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। वह अब बढ़कर 2.69 लाख रुपए के स्तपर पर जा चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी।
PC:oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







