Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV राज्यसभा सांसद Satish Poonia को भाजपा ने अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV जेन-जी को लेकर Kiren Rijiju का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी बोल दी ये बात | Parmarth TV LPG की किल्लत का अब नहीं करना पड़ेगा सामना, सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फ्री राशन लेने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी | Parmarth TV US-Iran के बीच का 60 दिन का समझौता हुआ खत्म, ट्रंप ने अब इस देश को दे डाली है बमबारी की धमकी | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी, उत्तर प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश | Parmarth TV

Budh Gochar 2026: बुध के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से पलटेगी बाजी, मेष से कन्या तक इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2026: बुध के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से पलटेगी बाजी, मेष से कन्या तक इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

धर्म डेस्क। ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव का असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और सोचने-समझने की क्षमता पर भी पड़ता है। 25 मई 2026 को बुध ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है और इसका संबंध जिज्ञासा, खोज और नई संभावनाओं से माना जाता है।

मेष राशि

बुध का प्रभाव आपके धन और वाणी भाव पर रहेगा। व्यापारिक मामलों में आपकी सोच मजबूत होगी और आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि बातचीत में कठोर शब्दों से बचना होगा।

उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

बुध का गोचर आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। करियर में नई पहचान मिलने के योग हैं। नेटवर्किंग और बातचीत से लाभ मिल सकता है।

उपाय: बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि

यह गोचर आपके मानसिक चिंतन और भविष्य की योजनाओं को मजबूती देगा। विदेश से जुड़े कार्यों और संपर्कों से लाभ मिल सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और ध्यान लगाएं।

कर्क राशि

बुध का यह परिवर्तन आय और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। टीमवर्क और पेशेवर संबंधों से फायदा होगा।

उपाय: बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें।

सिंह राशि

करियर और कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। नौकरी और प्रबंधन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उपाय: वरिष्ठों का सम्मान करें और धैर्य रखें।

कन्या राशि

बुध का यह गोचर छात्रों, शिक्षकों और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। भाग्य का साथ मिल सकता है और नई सीखने की क्षमता बढ़ेगी।

उपाय: गुरुजनों का आशीर्वाद लें और बुध मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में भगवान की दो मूर्तियां रखने से लग सकता है भयंकर दोष, जानें वास्तु के जरूरी नियम

Trending News