इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि अब आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दूर-दूर के सेंटर या अस्पताल जाने की जरूरत होगी।
सरकार ने नई व्यवस्था से आपकी इस परेशानी का दूर कर दिया है। अब राशन की दुकानों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा शुरू होने जा रहे हें। इसके तहत अब आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से काफी आसान कर दिया गया है।
इसके तहत आपको नजदीकी राशन की दुकान पर जाकर जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन डीलर आपकी जानकारी सिस्टम में डाल देगा। अगर आपकी पात्र सही साबित हई तो आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
PC:health.medicaldialogues
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







