Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV

14 अप्रैल को समाप्त होगा मलमास, इसके बाद होगी मांगलिक कार्यों की शुरुआत

14 अप्रैल को समाप्त होगा मलमास, इसके बाद होगी मांगलिक कार्यों की शुरुआत

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पंचांग की गणना के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही एक माह से चल रहे मलमास का समापन हो जाएगा। मलमास समाप्त होते ही शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार 20 अप्रैल को आखातीज से विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत आदि शुभ मांगलिक कार्यों के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शुरू होंगे।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया नवग्रह के राजा सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य अपने उच्च अंश पर अवस्थित होते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल है, यह सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है। इस राशि में सूर्य का प्रवेश होने पर मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। एक माह विभिन्न व्रत त्यौहार भी मनाए जाते हैं।

विवाह के मुहूर्त

  • अप्रैल : 20, 21, 26
  • मई: 5, 6, 7, 8, 14
  • जून : 19, 20, 22, 23, 26, 27, 28, 29
  • जुलाई : 1, 6, 7

गृह प्रवेश

  • अप्रैल : 20, 24, 29
  • जून : 24, 27
  • जुलाई : 1, 8, 11

यज्ञोपवित

  • अप्रैल : 20
  • मई : 3,6,7
  • जून : 17, 19, 24

चौल कर्म (मुंडन संस्कार)

  • अप्रैल : 20, 21, 23, 24
  • मई : 4, 9, 10, 14
  • जून : 17

मेष के सूर्य में यह त्यौहार खास

पंचांग की गणना के अनुसार 14 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य मेष राशि में परिभ्रमण करेंगे। इस एक माह में यह पर्व त्यौहार खास रहेंगे।

अप्रैल माह

15 को प्रदोष,17 वैशाखी अमावस्या, 19 को परशुराम जयंती, 20 को अक्षय तृतीया, 21 को शंकराचार्य जयंती, 22 को रामानुजन आचार्य जयंती, 23 को गंगा उत्पत्ति गंगा सप्तमी, 24 को बगलामुखी जयंती, 25 को सीता नवमी जानकी जयंती, 27 को मोहिनी एकादशी, 29 को प्रदोष व्रत, 30 को नरसिंह जयंती।

मई माह

1 में को वैशाखी पूर्णिमा, 3 को नारद जयंती, 5 को अंगारक संकष्टी चतुर्थी, 13 को अपरा एकादशी का व्रत रहेगा।

यहां भी पढ़ें : मलमास में ये पांच चीजें करें दान, बनी रहेगी बरकत

Trending News