Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Government Scheme: इन्हें बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवा रही है सरकार, महिलाओं को मिल रहा है इन योजनाओं का लाभ | Parmarth TV

Government Scheme:  इन्हें बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवा रही है सरकार, महिलाओं को मिल रहा है इन योजनाओं का लाभ | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से समक्ष बनाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के विभिन्न कार्य हो रहे हैं। जिसमें घर-घर शौचालय का निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण, हर घर नल से जल और जन-धन खाते खुलवाकर योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना शामिल है। ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को पुष्कर के कड़ैल में ग्राम विकास चैपाल कार्यक्रम में कही।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए मा वाउचर योजना शुरू की है। बालिकाओं को साइकिल व स्कूटी वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना प्रारंभ की। जिसमें महिलाएं कृषि सखी, बैंक सखी, पशु सखी, ड्रोन दीदी जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राजीविका के माध्यम से प्रदेश में 17.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। हमारी सरकार महिलाओं को टेबलेट वितरण भी कर रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि लखपति दीदी योजना में महिलाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए किया गया है। वहीं, ब्याज को 2.5 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत किया है। राज्य सरकार निरंतर भर्तियां भी निकाल रही है। साथ ही, स्वरोजगार करने वाले युवाओं को बिना ब्याज के लोन भी उपलब्ध करवा रही है।

ग्राम विकास रथ एवं कला जत्थों का अवलोकन किया
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मजबूत पहल की। इससे पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास रथ एवं कला जत्थों का अवलोकन किया।

PC:fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News