Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Government scheme: इन छात्राओं को पांच हजार रुपए तक देगी सरकार, करना होगा ऐसा | Parmarth TV

Government scheme: इन छात्राओं को पांच हजार रुपए तक देगी सरकार, करना होगा ऐसा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालीं दिव्यांग बालिकाओं के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। इससे इन बालिकाओं को चारूचंद्र बोस आर्थिक सबलता पुरस्कार योजना के तहत आर्थिक संबल मिलेगा।

भजनलाल सरकार ने अब बालिका फाउंडेशन के तहत संचालित शारीरिक अक्षमतायुक्त बालिकाओं के लिए आर्थिक सबलता पुरस्कार योजना और मूक-बधिर-दृष्टिहीन बालिकाओं के लिए बनी योजना को एकीकृत कर दिया है। अब इसकी नए सिरे से शुरुआत की गई है। इसके तहत अब प्रदेश की कक्षा 1 से 12 तक की दिव्यांग, दृष्टिहीन व मूक-बधिर बालिकाओं को दो से पांच हजार रुपए सरकारी की ओर से दिए जाएंगे। भजनलाल सरकार की नई योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं को दो हजार रुपए और कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

खबरों के अनुसार, योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी बालिका शिक्षा फाउंडेशन के सचिव डॉ. अरुण शर्मा के पत्र से मिली है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं की सूचना संबंधित स्कूलों को 25 नवंबर तक शाला दर्पण पोर्टल पर साझा करना जरूरी किया गया है। इसे जिला शिक्षा अधिकारी 30 नवंबर तक सत्यापित कर सकेंगे। तय तिथि तक सत्यापन नहीं होने पर उसे अपने आप सत्यापित मान लिया जाएगा।

संस्था प्रधानों को पात्र बालिकाओं के जन आधार को करना होगा प्रमाणित

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत सहायता राशि बालिकाओं को डीबीटी के तहत सीधे बैंक खाते में मिलेगी। सभी संस्था प्रधानों को पात्र बालिकाओं के जन आधार को शाला दर्पण पर अनिवार्य रूप से प्रमाणित करने होंगे।

PC: business-standard

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From patrika

 

Trending News