Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Government scheme: इन महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर मिलेगा ऋण, इस काम के लिए नहीं लिया जाएगा शुल्क, जान लें आप | Parmarth TV

Government scheme: इन महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर मिलेगा ऋण, इस काम के लिए नहीं लिया जाएगा शुल्क, जान लें आप | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्र सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचानल महिलाओं के हित में किया जा रहा है। उन्हें में से एक लखपति दीदी है। राजस्थान में लखपति दीदी योजना के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के साथ ही राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप श्री अन्न उत्पादों को कॉनफेड एवं सहकारी उपभोक्ता भंडारों के उपहार केन्द्रों पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने इस बात की जानकारी दी है। मंजू राजपाल ने बताया कि कि प्रथम चरण में कॉनफेड एवं 33 जिला उपभोक्ता सहकारी भण्डारों के 78 उपहार विक्रय केन्द्रों पर राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के साथ ही श्री अन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा

कॉनफेड एवं भण्डारों द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता की आवश्यकता होने पर उन्हें राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कॉपरेटिव फेडरेशन की ‘महिला उद्यमी ऋण योजना’ के माध्यम से सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने ये भी बताया कि एसएचजी ऋण केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के माध्यम से लिए जा सकते हैं। महिला उद्यमी ऋण योजना के लिए राजस्थान महिला निधि द्वारा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक से क्रेडिट लिमिट अनुमोदित करवाई जा सकती है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From dipr.rajasthan

PC:  business-standard

 

Trending News