इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना भी एक है। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक मदद दी जाती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर संचालन इस सरकारी योजना का मकसद गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है।
योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर महिला को 5000 रुपए की सहायता दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं को ये राशि दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त का लाभ लेने के लिए गर्भावस्था का पंजीकरण कराना जरूरी है। अंतिम मासिक धर्म की तारीख से 6 महीने के अंदर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र पर करवानी होगी।
इस जांच के बाद 3000 रुपए की पहली किस्त महिलाओं को दी जाएगी। वहीं बच्चे के जन्म का पंजीकरण कराने और जन्म के बाद 14 हफ्ते तक सभी जरूरी टीके लगवाने पर दो हजार रुपए की दूसरी किस्त लाभार्थी महिला को दी जाएगी।
PC:fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







