इंटरनेट डेस्क। बेटियों के कल्याण के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार की एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है, जिसका नाम भाग्य लक्ष्मी योजना है।
ये योजना परिवारों को आर्थिक सहारा देने के साथ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने पर फोकस करती है। सरकार की ओर से योजना के तहत बेटी के जन्म पर परिवार को तुरंत आर्थिक मदद दी जाती। वहीं बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च का बोझ भी सरकार की ओर से कम किया जाता है।
इस योजना का संचालन गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल परिवारों के लिए किया जा रहा है। येाजना के तहत बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपए का बॉन्ड दिया जाता है। ये बेटी की 21 साल की उम्र में करीब 2 लाख रुपए हो जाते हैं। मां को 5100 रुपए दिए जाते हैं। वहीं पढ़ाई के लिए अलग-अलग किस्तों में राशि दी जाती है।
PC:policybazaar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







