इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से बेटियों के लिए कई प्रकार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना यूपी सरकार की ओर से चलाई जा रही है।
इसके तहत सरकार की ओर से बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लोग उठा सकते हैं। यूपी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक बेटी की शादी पर 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
यूपी सरकार की ओर से पहले इस योजना में 51,000 रुपए दिए जाते थे, जिस अब लगभग दोगुना कर दिया है। योजना के तहत हर योग्य बेटी को 60,000 रुपए सीधे उसके बैंक खाते में मिलेंगे। वहीं 25,000 रुपए शादी के जरूरी उपहारों पर खर्च करने और 15,000 रुपए सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए दिए जाएंगे। गरीबों के लिए ये योजना किसी वरदान से कम नहीं है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive







