इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे है जो एफडी से ज्यादा रिटर्न देती है। आज हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये बेटियों के लिए बनाई गई लंबी अवधि की बचत योजना है।
इस सरकारी योजना में अभी 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है, जो सामान्य एफडी दरों से ज्यादा है। सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से खाता खोला जाता है। पेरेंट्स इस सरकारी योजना में 15 साल तक निवेश कर सकते हैं। ये खाता 21 साल तक सक्रिय रहता है।
सुकन्या समृद्धि योजना व्यक्ति अपनी बेटी के नाम पर न्यूनतम 250 रुपए से निवेश शुरू कर सकता है। वहीं एक व्यक्ति साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए का निवेश इस योजना में कर सकता है। योजना का विशेष बात ये है कि इसमें जमा रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री है। मिलने वाले रिटर्न कोई टैक्स नहीं देना होगा।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive







