Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल कीमतें | Parmarth TV PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Supreme Court ने खारिज की डॉग लवर्स की सारी याचिकाएं, कहा- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें | Parmarth TV 8th Pay Commission को लेकर आया नया अपडेट, ओपीएस को फिर से लागू करने भी हुई मांग | Parmarth TV शुरुआती बढ़त खोकर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 13 February 2026: रिश्तों में प्यार या तकरार, मेष से मीन तक जानें दिल के रिश्तों की स्थिति

Aaj Ka Love Rashifal 13 February 2026: रिश्तों में प्यार या तकरार, मेष से मीन तक जानें दिल के रिश्तों की स्थिति

धर्म डेस्क, पं. हर्षित शर्मा: दिनांक 13 फरवरी 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों के लिहाज से खास संकेत लेकर आया है। कई राशियों के लिए आज का दिन रोमांटिक और यादगार साबित हो सकता है, वहीं कुछ को रिश्तों में आ रही गलतफहमियों को सुलझाने की जरूरत है।

पार्टनर की भावनाओं को समझना और संवाद बनाए रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का (Love Horoscope 13 February 2026) आज का लव भविष्यफल।

मेष – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है ऐसे में उनकी इच्छा को पूर्ति करना आपके लिए आवश्यक होगा आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं साथ ही साथ उनकी बातों को महत्व देना आपके लिए बहुत जरूरी है।

वृषभ – आज का दिन आपने लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहने वाला है हालांकि छोटे-मोटे मतभेदों के साथ आज का दिन आप दोनों के बीच अच्छा रहेगा आज आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ी डिसीजन ले सकते हैं जो आपके लिए अच्छे हैं।

मिथुन – आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है जिस कारण आप दोनों के बीच कुछ मतभेद बना सकते हैं ऐसे में अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए बहुत जरूरी है साथ ही साथ उनकी भावनाओं का ख्याल रखना आपका उत्तरदायित्व है उन्हें मनाने के लिए कोई गिफ्ट उपहार दे सकते हैं।

कर्क – आज आपके लव पार्टनर के पास आपकी कुछ पर्सनल बातें पहुंच सकती हैं जिस कारण आप दोनों के बीच संबंध बिगड़ सकता है ऐसे में संबंध को बचाने के लिए अच्छा होगा अपने पार्टनर से अपनी बातों को सामने रखें तथा अपनी गलती को स्वीकार करें।

सिंह – आपका लव पार्टनर आज आपसे अपने मन की बात कह सकता है ऐसे में आज का दिन आप दोनों के लिए शानदार रहने वाला है आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं आपका पार्टनर आपको खुश करने के लिए कोई उपहार गिफ्ट दे सकता है।

naidunia_image

कन्या – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके पुराने विवाद खत्म होंगे आज का दिन आप दोनों के बीच बेहद अहम है आज आप कुछ बड़े निर्णय लेंगे जो आपकी जीवन के लिए अच्छे रहने वाले हैं साथ ही साथ आपका पार्टनर आज आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातों को भी सजा कर सकता है।

तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है जिसकी एक वजह आपका अपने पार्टनर को समय ना देना होगा उनकी बातों को महत्व न देना इस कारण आप दोनों में कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें उनकी भावनाओं की कदर करें।

वृश्चिक – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं आज पूरा दिन आप दोनों साथ व्यतीत करने वाले हैं ऐसे में आप दोनों के बीच पुराने मतभेद भी खत्म होंगे आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है।

धनु – आज आपकी लव लाइफ में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है आपका पार्टनर और आपके बीच में कोई व्यक्ति मतभेद उत्पन्न कर सकता है ऐसे में आप दोनों के बीच कुछ समय के लिए प्रॉब्लम आ सकती है अच्छा होगा परेशानियों को दूर करने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करें।

मकर – आज आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ऐसे में आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है ऐसी स्थिति में आप अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें साथ ही साथ उन्हें यह एहसास कराए कि आप उनके लिए बेहद अहम है।

कुंभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आप दोनों के बीच नोक झोक हो सकती है ऐसे में तनाव बढ़ सकता है अच्छा होगा ऐसी स्थिति बनने पर कुछ समय के लिए अपने पार्टनर से दूरी बनाकर रखें तथा समय व्यतीत होने पर अपनी ओर से पहल करें।

मीन – आज आपका लव पार्टनर बेहद इमोशनल हो सकता है आज आपका दूर जाना उनके लिए काफी नागवार गुजरेगा ऐसे में अपने पार्टनर को संभालने का प्रयास करें आज कार्य के सिलसिले में आपको उनसे दूर रहना पड़ सकता है।

Trending News