इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से सेहत से जुड़ी कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना का संचालन पंजाब सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसका नाम मुख्यमंत्री सेहत योजना है। पंजाब सरकार की इस योजना के माध्यम से राज्य का हर परिवार सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज ले सकता है।
योजना की विशेष बात ये है कि इसमें किसी भी तरह की आय सीमा यानी इनकम लिमिट नहीं रखी गई है। मुख्यमंत्री सेहत योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी, पेंशनर या आम नागरिक- हर कोई फायदा उठा सकता है। योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को एक हेल्थ कार्ड दिया जाता है, जिसके जरिए इलाज कराया जा सकता है।
योजना के तहत दो हजार से अधिक बीमारियों का इलाज कवर किया गया है। पंजाब सरकार की इस योजना में हार्ट सर्जरी, कैंसर, किडनी की बीमारी, डायबिटीज और जन्म से जुड़ी गंभीर समस्याओं को भी शामिल हैं। योजना का लाभ सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में लिया जा सकता है।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







