Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सांगठनिक निष्ठा ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया: Bhajanlal | Parmarth TV

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सांगठनिक निष्ठा ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने एकस के माध्यम से कहा कि यह गौरवशाली अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का प्रतीक है। 47 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सांगठनिक निष्ठा ने ही भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

वहीं सीएम भजनलाल ने ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के ध्येय को आत्मसात करते हुए जयपुर स्थित निज आवास (बालाजी टॉवर) पर परिवारजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को फहराया। यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और अंत्योदय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है।

सीएम भजनलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई
सीएम भजनलाल ने भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का संकल्प, एकात्म मानववाद का दर्शन और राष्ट्र सेवा को अपना परम ध्येय मानकर निरंतर गतिमान, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन ‘भारतीय जनता पार्टी’ के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। आइए, राष्ट्र पुनर्निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी ऊर्जा और समर्पण से एक ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को साकार करें।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News