Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज प्रमुख शहरों में कम हो गए हैं दाम? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV कच्चे तेल के दबाव में फिसला शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG सिलेंडर बुक करवाने की झंझट होगी खत्म, सरकार उठा रही है ये बड़ा कदम | Parmarth TV Kolkata: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, नौ लोगों की मौत, 6 घायल | Parmarth TV Gold and Silver Prices: एक ही दिन में 5,772 रुपए सस्ती हुई चांदी, 1,196 रुपए गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV 8th Pay Commission: 2.57 फिटमेंट फैक्टर फिर से लागू होने पर इतनी बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं सीनियर सिटीजन्स: Supreme Court | Parmarth TV Gold and Silver Prices: एक ही दिन में 5,772 रुपए सस्ती हुई चांदी, ,196 रुपए गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या आज कम हो गई हैं कीमतें? ये हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV Donald Trump ने अब ईरान को लेकर अपने अधिकारियों को दे दिया है ये आदेश, विवादित मैप कर दिया पोस्ट | Parmarth TV

Honda ने नई होंडा सिटी लॉन्च की | Parmarth TV

Honda ने नई होंडा सिटी लॉन्च की | Parmarth TV

भारत में ग्लोबल स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV का हुआ प्रवेश

नई दिल्ली।  भारत में प्रीमियम कारों की प्रमुख निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने आज भारत में अपनी नई होंडा सिटी लॉन्च की। साथ ही, अपनी ग्लोबल हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV भी पेश की।

होंडा के स्पोर्टी डिज़ाईन और इंजीनियरिंग एक्सिलेंस की विरासत के साथ ये दो मॉडल ‘दो स्पोर्टी आईकॉन’ के साथ आते हैं, जो उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जो प्रीमियम स्टाईलिंग, स्पोर्टी डायनामिक परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रिफाईंड ड्राईविंग अनुभव चाहते हैं।


होंडा सिटी के लॉन्च के साथ ही होंडा ने भारत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए होंडा ZR-V भी पेश की है। यह एक प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है, जिसे पूरे विश्व में बहुत पसंद किया गया है, और अब यह भारत में पेश की जा रही है।

एक नए युग के लिए दो स्पोर्टी आईकॉन

नई होंडा सिटी अपनी शानदार विरासत को आगे बढ़ाते हुए बेहतर स्पोर्टी स्टाईलिंग, आधुनिक सॉफिस्टिकेशन, नए फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर और होंडा की सिग्नेचर व दिलचस्प ड्राईविंग डायनामिक्स के साथ आ रही है। यह मॉडल पेट्रोल और e:HEV स्ट्राँग हाईब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध होगा तथा ग्राहकों को रिफाईंड पेट्रोल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड इलेक्ट्रिफाईड मोबिलिटी के विकल्प प्रदान करेगा।


ऑल-न्यू होंडा ZR-V भारत के लिए कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। इसकी आकर्षक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी स्टाईलिंग, शानदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त फ्यूल एफिशियंसी और प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप को पूरे विश्व में काफी सराहना मिली है। ZR-V होंडा के एडवांस्ड 2.0ली. e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड पॉवरट्रेन के साथ आती है। यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की सबसे आधुनिक और स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी कारों में से एक है। यह मॉडल विश्व के बाजारों में काफी सफल हुआ है और साल 2022 के बाद इसकी 8 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस मॉडल के साथ अब कंपनी भारत के प्रबुद्ध ग्राहकों के लिए एक खास और शानदार एसयूवी अनुभव लेकर आई है।

इस अवसर पर श्री तकाशी नाकाजीमा, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘आज की यह ईवेंट भारत में एच.सी.आई.एल की तेज वृद्धि का एक नया दौर शुरू कर रही है। भविष्य के विकास के लिए भारत होंडा के 3 मुख्य बाजारों में से एक है। यहाँ पर हम नई कारों की एक मजबूत पाईपलाईन पेश करते हुए कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने की कोशिश करते रहेंगे। यह हमारे लिए 6 महत्वपूर्ण लॉन्च के साथ एक बेहतरीन साल है। इन मॉडलों से हमें प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी और बाजार में हमारे ब्रांड की स्थिति मजबूत होगी। नई होंडा सिटी का लॉन्च और विश्वप्रसिद्ध होंडा जैड.वी-आर का भारत में प्रवेश भारतीय ग्राहकों को स्पोर्टी, प्रीमियम और टेक्नोलॉजी के मामले में अत्याधुनिक कारें पेश करने की होंडा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। हम भविष्य के लिए उत्साहित हैं और इस साल भारत में होंडा की निरंतर विकास की रणनीति के अंतर्गत कई नए मॉडल पेश करने वाले हैं।’’

प्रोडक्ट का महत्वपूर्ण विवरण

नई होंडा सिटी ‘ऑल न्यू वाईब’

  • नई सिटी का ग्रांड कॉन्सेप्ट है, ‘शार्पेन’ – यह नया मॉडल अपनी सिग्नेचर स्पोर्टीनेस और एडवांस्ड सॉफिस्टिकेशन के माध्यम से ‘प्राईड ऑफ ओनरशिप’ और ‘नैक्स्ट लेवल जॉय ऑफ ड्राईविंग’ प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है।
  • अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सेडान – यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी सेडान है। इसकी लंबाई पिछले मॉडल के मुकाबले 11 मिमी अधिक यानी 4594मिमी है, जिसकी मदद से यह शार्प एयरोडायनामिक सिल्हुएट पेश करती है।
  • इसमें शार्प और स्पोर्टी डिज़ाईन के साथ ऑल-न्यू फ्रंट फेस दिया गया है। नए ब्लेड आई सिग्नेचर एल.ई.डी लाईटिंग सिस्टम के साथ बाई-एल.ई.डी प्रोजेक्ट हेडलैंप, फ्रंट ग्रिल कनेक्टेड सेंटर लाईट बार और टर्न सिग्नल के साथ इंटीग्रेटेड स्प्लिट एल.ई.डी डीआरएल इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं। साथ ही, डिज़ाईन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एयर कर्टेन के साथ नया चौड़े स्टांस का एयरोडायनामिक बंपर, नया सिग्नेचर मैट्रिक्स-मेश ब्लैक पेंटेड फ्रंट अपर ग्रिल और एच लोगों की नई प्लेसमेंट पोज़िशन दी गई है।
  • इसके आकर्षक स्पोर्टी रियर डिज़ाईन में क्लियर लेंस के साथ विशेष सिग्नेचर जैड-एज रैप एल.ई.डी टेल लैंप, नया सिग्नेचर मैट्रिक्स-मेश लोअर बंपर गार्निश और स्पोर्टी ट्रंक लिप स्पॉयलर दिया गया है, जो आधुनिक, प्रीमियम और डायनामिक रोड प्रेज़ेंस प्रदान करता है।
  • इसमें नए स्पोर्टी आर16 ड्युअल टोन (बर्लिना ब्लैक और डार्क क्लियर कट) एयरो ब्लेड डायमंड कट अलॉय व्हील्स हैं।
  • होंडा सिटी 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिसमें नया शामिल किया गया ‘क्रिस्टल ब्लैक पर्ल’ रंग भी है।
  • इसके लग्ज़ुरियस आईवरी और ब्लैक टू-टोन इंटीरियर में केबिन के बेहतर अनुभव के लिए 25.6 सेमी (10.1 इंच) का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नया स्टाईलिश डार्क आयरन 3डी पैटर्न गारनिश और वैलकम एंबियंट लाईट दी गई है।
  • ज्यादा सुविधा और आराम के लिए इसमें 360 डिग्री मल्टी व्यू कैमरा, नए डिज़ाईन की एक्टिव फ्रंट वेंटिलेटेड सीट और फ्रंट एवं रियर में यूएसबी-सी चार्जिंग पॉईंट दिए गए हैं।
  • इसके अलावा कई एक्टिव और पैसिव एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स में होंडा सेंसिंग इंटैलिजेंट एडैस टेक्नोलॉजी – कोलिज़न मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (सीएमबीएस), लो-स्पीड फौलो के साथ एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (केवल e:HEV में), रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीप असिस्ट सिस्टम (एल.के.ए.एस), लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और ऑटो हाई-बीम शामिल हैं।
  • दो पॉवरट्रेन विकल्प

  • होंडा का ओरिज़नल सेल्फ-चार्जिंग टू मोटर स्ट्राँग हाईब्रिड e:HEV सिस्टम ई-सी.वी.टी के साथ 126 PS की कंबाईंड मैक्स पॉवर, 253 Nm @ 0 – 3000 आरपीएम का मैक्स टॉर्क और 27.26 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करता है। साथ ही, यह ई.वी, हाईब्रिड और इंजन ड्राईव मोड में बहुत सुगमता से स्विच हो जाता है।
  • इसका प्योर पेट्रोल 1.5 ली. आई-वीटेक डी.ओ.एच.सी इंजन, वीटीसी के साथ 6-स्पीड एमटी या 7-स्पीड सीवीटी में उपलब्ध है, जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशियंसी का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। यह 121 PS @6600 आरपीएम की अधिकतम पॉवर और 145 Nm @ 4300 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसका एमटी मॉडल 17.77 किलोमीटर प्रति लीटर* और सीवीटी मॉडल 17.97 किलोमीटर प्रति लीटर* की फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करता है।
  • सिटी पेट्रोल एम.टी ट्रांसमिशन में चार ग्रेड, एस.वी, वी, जैड.एक्स और जैड.एक्स+ में तथा सीवीटी ट्रांसमिशन में वी, जैड और जैडएक्स+ ग्रेड में उपलब्ध है। सिटी e:HEV जैडएक्स+ ग्रेड में आती है।
  • ग्राहकों को मन की पूरी शांति प्रदान करने के लिए यह खरीद की तारीख से 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वॉरंटी, 7 साल तक की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेड वॉरंटी तथा 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी Ω के साथ आती है। इसके अलावा, e:HEV वैरिएंट लीथियम-आयन बैटरी पर स्टैंडर्ड 8 साल/160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी तथा हाईब्रिड सिस्टम कंपोनेंट्स पर नई शुरू की गई 5 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी के साथ आता है।
  • नई होंडा सिटी भारत में सभी होंडा डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसकी सेल और कस्टमर डिलीवरी तुरंत शुरू हो गई है।

मूल्य रुपये में (एक्स-शोरूम, दिल्ली):







न्यू सिटी

SV

V

ZX

ZX+

MT

11,99,900

13,29,900

15,25,900

16,14,900

CVT

14,29,900

16,25,900

17,14,900

e:HEV

20,99,900

  • पर्ल एक्सटीरियर कलर्स पर अतिरिक्त मूल्य लागू होगा

ऑल-न्यू होंडा ZR-V – हाईब्रिड अनलीश्ड

ऑल-न्यू होंडा ZR-V के भारत में प्रवेश के साथ होंडा की हाईब्रिड पेशकशों का विस्तार हुआ है।

ग्रांड कॉन्सेप्ट: ब्रिलिएंट लिबरेशन

होंडा की ZR-V ‘‘ब्रिलिएंट लिबरेशन’’ के सिद्धांत पर आधारित है। यह स्टाईल, परफॉर्मेंस और इंडिविज्युअलिटी का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। स्पोर्टी और सॉफिस्टिकेटेड, ZR-V ड्राईवर को आत्मविश्वास, कम्फर्ट और स्वतंत्रता प्रदान करती है, ताकि हर सफर का आनंद अपने तरीके से लिया जा सके।

इस फिलॉसफी को तीन मुख्य एलिमेंट जीवंत बनाते हैं:

  • बेहतरीन एक्सटीरियर – बोल्ड और इमोशनल एसयूवी डिज़ाईन, शानदार ग्राउंड क्लियरेंस, ऊँचा आई-पॉईंट और बड़े टायर, जो इसे सबसे आकर्षक बनाते हैं।
  • सॉफिस्टिकेटेड इंटीरियर – प्रीमियम और विशाल केबिन, तो रिफाईंड सामग्री और सीची-समझी डिटेल्स के साथ बनाया गया है।
  • जॉय ऑफ ड्राईविंग – सेडान के समान ड्राईविंग पोज़िशन शानदार विज़िबिलिटी, आत्मविश्वास और नियंत्रण प्रदान करती है।

पॉवरट्रेनः 2.0 L e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड

‘हाईब्रिड अनलीश्ड’ की थीम के साथ ZR-V में होंडा की अत्याधुनिक हाईब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसके जबरदस्त एक्सेलरेशन, रिफाईनमेंट और एफिशियंसी आधुनिक प्रीमियम एसयूवी ग्राहकों को ड्राईविंग की विभिन्न परिस्थितियों, जैसे शहरी, अर्द्धशहरी रास्तों, हाईवे और घुमावदार सड़कों पर चलने का आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

होंडा ZR-V में e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड सिस्टम है, जो 2.0लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन एट्किंसन-सायकल इंजन और e-CVT के साथ एडवांस्ड ड्युअल मोटर हाईब्रिड सिस्टम द्वारा 184 PS @5000 – 6000 आरपीएम की अधिकतम पॉवर और 315 Nm@ 0 – 2000 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क तथा 22.79 किलोमीटर प्रति लीटर* का बेहतरीन माईलेज प्रदान करता है।

यह सिस्टम ड्राईवर के हस्तक्षेप के बिना ही इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और इंजन ड्राईविंग मोड में बहुत सुगमता से स्विच कर लेता है। टेक-ऑफ इलेक्ट्रिक मोड में होता है, इसलिए यह बिल्कुल शांति से होता है। हाईब्रिड मोड तेजी से रफ्तार बढ़ाने में मदद करता है, तथा लगातार हाई-स्पीड ड्राईविंग के लिए इंजन मोड का इस्तेमाल होता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो गति कम होने के दौरान एनर्जी को वापस स्टोर कर लेती है। ड्राईविंग की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए इसमें नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको ड्राईविंग मोड दिए गए हैं। इसकी चौड़ी बॉडी, मैकफर्सन फ्रंट सस्पेंशन, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग (ईपीएस) ZR-V को सड़क पर मजबूत पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे ड्राईविंग का आत्मविश्वास बढ़ता है।

डायनामिक्सः ड्राईवर के पूरे नियंत्रण में

ZR-V का निर्माण ड्राईवर को हर परिस्थिति में अधिक आत्मविश्वास, नियंत्रण और आनंद प्रदान करने के लिए किया गया है।

ZR-V अपनी जबरदस्त हैंडलिंग परफॉर्मेंस, रिस्पॉन्सिव स्टीयरिंग और बेहतरीन नॉईज़ सप्रेशन के साथ ड्राईवर और पैसेंजर्स, दोनों को ही ड्राईविंग का रिफाईंड और शानदार अनुभव प्रदान करती है।

डिज़ाईन

एक्सटीरियर – खास स्टाईल, जो दिल को छू ले

ZR-V में स्लीक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी डिज़ाईन है, जो सड़क पर बेहतरीन अनुपातों के साथ दमदार मौजूदगी प्रदान करता है।

एक्सटीरियर के मुख्य आकर्षण हैं:

  • ZR-V में फ्लोईंग बॉडी लाईंस, स्मूथ सरफेस और एयरोडायनामिक स्टाईलिंग एलिमेंट्स के साथ शक्तिशाली एसयूवी लुक।
  • फ्रंट फेशिया का आकर्षण बढ़ाने के लिए वर्टिकल-स्लैट ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट ग्रिल और शार्प, स्लिम हेडलाईट। हेडलाईट के नीचे दिए गए एयर इनटेक ड्रैग को कम करते हैं और एयरोडायनामिक परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। 
  • इंटीग्रेटेड एल.ई.डी डी.आर.एल के साथ फुल एल.ई.डी हेडलैंप।
  • सीक्वेंशियल एल.ई.डी फ्रंट टर्न सिग्नल।
  • डोर मिरर पर इंटीग्रेटेड एल.ई.डी साईड टर्न इंडीकेटर।
  • रियर डिज़ाईन में स्मूथ, अपस्वेप्ट लुक के साथ बॉडी के चारों ओर तथा बॉटम में वॉल्यूम बढ़ाकर विड्थ पर जोर दिया गया है।
  • रियर में एल.ई.डी टेल लैंप का विशेष कॉम्बिनेशन।
  • रियर बंपर पर गन-मैटलिक स्किड गार्निश।
  • स्पोर्टी 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील।
  • ड्युअल आउटलेट एग्ज़ॉस्ट पाईप फिनिशर।
  • बॉडी कलर टेलगेट स्पॉयलर।
  • इस एसयूवी की लंबाई 4567 मिमी, चौड़ाई 1840 मिमी, ऊँचाई 1621 मिमी, तथा व्हीलबेस 2655 मिमी है, जो इसे सड़क पर बोल्ड और रिफाईंड स्टांस प्रदान करता है।
  • इसकी न्यूनतम टर्निंग रेडियस 5.5 मी है।

इंटीरियर – शानदार इंडिविज्युअलिटी, बेहतरीन फिनिश

ZR-V का सॉफिस्टिकेटेड केबिन प्रीमियम कम्फर्ट, व्यवहारिकता और क्राफ्ट्समैनशिप प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है।

इसके इंटीरियर की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • प्रीमियम ऑल-ब्लैक स्पोर्टी इंटीरियर, जो सॉफिस्टिकेटेड और हाई-क्वालिटी स्पेस का निर्माण करता है।
  • एडवांस्ड ह्यूमन-मशीन इंटरफेस के साथ इन्ट्यूटिव और इज़ी-टू-यूज़ इंटीरियर।
  • ओपन और स्पेशियस फील के लिए चौड़ा होरिज़ंटल डैशबोर्ड डिज़ाईन।
  • इलेक्ट्रिक बटन सलेक्टर के साथ हाई-डेक सेंटर कंसोल, जो ड्राईवर और फ्रंट पैसेंजर, दोनों को ही ‘‘व्यक्तिगत एहसास’’ प्रदान करता है।
  • टचपॉईंट्स पर स्पर्श का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए हाई-क्वालिटी सॉफ्ट-टच सामग्री का इस्तेमाल।
  • स्वतंत्र लेफ्ट और राईट टेंपरेचर कंट्रोल के साथ ड्युअल ज़ोन क्लाईमेट कंट्रोल फुली ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर।
  • स्पोर्टी ब्लैक इंटीरियर और प्रीमियम स्टिच एक्सेंट्स के साथ लैदर अपहोल्स्टरी।
  • पूरे केबिन में सुंदर मैटलिक डिटेलिंग।
  • पैसेंजर के ज्यादा कम्फर्ट के लिए रियर ए.सी वेंट और रियर आर्मरेस्ट।
  • प्रीमियम ट्रिको रूफ लाईनिंग मटेरियल।

कनेक्टिविटी और इन्फोटेनमेंट

ZR-V में एडवांस्ड कनेक्टिविटी और प्रीमियम एंटरटेनमेंट फीचर दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • एन्ड्रॉयड ऑटो, वायरलेस एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 22.8 सेमी (9 इंच) का एडवांस्ड फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो।
  • 12 स्पीकर बोस प्रीमियम सराउंड साउंड सिस्टम।
  • वाहन की स्पष्ट जानकारी देने वाले मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ 25.9 सेमी (10.2 इंच) एचडी फुली डिजिटल कलर टीएफटी मीटर।
  • यूएसबी ए-टाईप और सी-टाईप पोर्ट तथा वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग।

पैकेजिंग

ड्राईविंग पोज़िशन – ZR-V में सेडान के समान ड्राईविंग पोस्चर मिलता है, साथ ही, एसयूवी की एलिवेटेड विज़िबिलिटी भी बनी रहती है। इससे ड्राईवर और कार के बीच कनेक्टिविटी की ज्यादा मजबूत भावना प्राप्त होती है, तथा हर ड्राईव में आत्मविश्वास और कम्फर्ट बढ़ता है।

ज्यादा विज़िबिलिटी और कम ब्लाईंड स्पॉट – ZR-V शानदार विज़िबिलिटी और आसान ड्राईविंग के लिए बनाई गई है। इसमें ए पिलर को ज्यादा से ज्यादा रियर की ओर रखकर सबसे अधिक फील्ड ऑफ व्यू सुनिश्चित किया गया है। स्मार्ट वाईपर आर्म्स को इंटीग्रेटेड वॉशर जेट के साथ बोनेट लाईन के नीचे रखा गया है। डोर के मिरर भी ए पिलर से दूर डोर स्किन पर लगाए गए हैं ताकि ब्लाईंड स्पॉट कम से कम हो, और बाहर का स्पष्ट व्यू मिले।

स्टोरेज और यूटिलिटी – ऑल-न्यू ZR-V व्यवहारिक और इंटैलिजेंट स्टोरेज सॉल्यूशन पेश करती है, जो रोजमर्रा के लाईफस्टाईल के अनुरूप है।

इसकी मुख्य विशेषताएं हैं:

  • कई तरह के स्टोरेज ट्रे और पॉकेट, जिनमें लार्ज कप होल्डर, विशाल डोर पॉकेट, कंसोल के नीचे इंटीग्रेटेड ट्रे, जिस पर मोबाईल फोन रखा जा सकता है, सेंटर कंसोल बॉक्स, जिस पर टेबलेट रखी जा सकती है तथा रियर सीट आर्मरेस्ट शामिल हैं।
  • 60:40 स्प्लिट फोल्डेबल रियर सीट को लंबे सामान रखने के लिए बहुत ही कारगर विशेषता है।
  • फुल फ्लैट फ्लोर और दूसरी रो को फोल्ड करने के बाद 1313 लीटर तक का विशाल कार्गो स्पेस।
  • अतिरिक्त सुविधा के लिए फ्लेक्सिबल लगेज कॉन्फिगुरेशन।
  • बहुउपयोगी रियर कार्गो स्पेस, जिसमें फोल्ड फ्लैट सीट, लोड पार्टिशन, रिट्रैक्टेबल पार्सल कवर और अंडर फ्लोर स्टोरेज शामिल है।
  • भारी सामान की आसान लोडिंग के लिए लो, वाईड बूट एपर्चर और फ्लैट कार्गो फ्लोर।

कम्फर्ट और सुविधा

ZR-V को हर सफर आसान और प्रीमियम बनाने के लिए डिज़ाईन किया गया है।

इसकी मुख्य विशेषताएं हैं:

  • 8-वे पॉवर एडजस्टेबल ड्राईवर सीट (स्लाईड, रिक्लाईन, हाईट – फ्रंट एवं रियर)
  • वन-टच सीट पोज़िशन मैमोरी, लिंक्ड स्मार्ट की-फॉब।
  • 4-वे पॉवर एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट।
  • मैटल डिसेलेरेशन सलेक्टर पैडल शिफ्टर (बैटरी रिजनरेशन के लिए)।
  • किक जैस्चर ओपन के साथ हैंडस-फ्री पॉवर टेलगेट और ऑटोमैटिक क्लोज़ एवं लॉक के लिए वॉक-अवे फंक्शन।
  • ऑटो रिवर्स-टिल्ट पैसेंजर साईड मिरर।
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक।
  • ऑटो स्टार्ट के साथ आईडल स्टॉप सिस्टम।

लाईटिंग – सोचा-समझा इल्युमिनेशन – ZR-V के अंदर हर डिटेल को बहुत सावधानी से तैयार किया गया है, जिसे कम्फर्ट और सॉफिस्टिकेशन बढ़ता है।

इसके फीचर्स में शामिल हैं:

  • फ्रंट और रियर डोर्स में एंबियंट लाईटिंग, फ्रंट फुटवेल, रूफ और सेंटर कंसोल ट्रे।
  • ज्यादा व्यवहारिकता के लिए टेलगेट और कार्गो एरिया लाईटिंग।
  • इलेक्ट्रोस्टेटिक टच रीडिंग लाईट और रूफ कंसोल मैप लाईट।

इसलिए चाहे दिन हो या रात, इसका केबिन सुखद और प्रीमियम एहसास प्रदान करता है।

एडवांस्ड सेफ्टी

ZR-V में अनेकों एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे पैसेंजर और ड्राईवर की सुरक्षा बढ़ाने की होंडा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

एक्टिव सेफ्टी – होंडा सेंसिंग

होंडा ZR-V में कई होंडा सेंसिंग एडवांस्ड ड्राईवर असिस्टैंस टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. कोलिज़न मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (सी.एम.बी.एस)
  2. एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल।
  3. लो-स्पीड फौलो (एल.एस.एफ)
  4. लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम (एल.के.ए.एस)
  5. रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम
  6. लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम
  7. ऑटो हाई बीम

अन्य सेफ्टी फीचर

  • हाई टेंसाईल ए.सी.ई (एडवांस्ड कंपैटिबिलिटी इंजीनियरिंग) बॉडी स्ट्रक्चर।
  • ड्राईवर और पैसेंजर्स की ज्यादा सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग सिस्टम (ड्युअल फ्रंट आई-एस.आर.एस, फ्रंट सीट आई-साईड, साईड कर्टेन, फ्रंट नी)।
  • 360 डिग्री सराउंड विज़न कैमरा (गाईडलाईन्स के साथ मल्टी-व्यू कैमरा सिस्टम)।
  • ड्राईवर अटेंशन मॉनिटर।
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर।
  • हिल डिसेंट कंट्रोल।
  • हिल स्टार्ट असिस्ट।
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी एवं ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ वैहिकल स्टेबिलिटी असिस्ट (वी.एस.ए)।
  • लो स्पीड ई.वी मोड में ए.वी.ए.एस (एकाउस्टिक वैहिकल अलर्टिंग सिस्टम)।
  • रियर व्यू मिरर में फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग।
  • स्मार्ट-क्लियर ऑटो वाईपर सिस्टम (रेन सेंसर और आर्म इंटीग्रेटेड वॉशर स्प्रे नोज़ल के साथ)।
  • स्टॉपिंग की भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए 18 इंच व्हील्स के साथ ऑल 4-डिस्क ब्रेक।
  • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक।
  • चुस्त हैंडलिंग असिस्ट।
  • लोअर एंकरेज और टॉप टीथर के साथ आईसोफिक्स कंपैटिबल रियर साईड सीट।
  • सभी 5 सीटों में 3-पॉईंट इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर (ई.एल.आर) सीटबेल्ट।
  • सभी 5 सीटें हेड रेस्ट्रेंट के साथ।
  • सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट इंडिकेटर और रिमाईंडर।

ZR-V दैनिक आवागमन से लेकर लंबी दूरी तक हर सफर में कम्फर्ट, सुविधा और सॉफिस्टिकेशन प्रदान करती है।

ऑल-न्यू ZR-V चार प्रीमियम रंगों – ट्वाईलाईट मिस्ट ब्लैक पर्ल, मेटरॉयड ग्रे मैटलिक, प्लेटिनम व्हाईट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल में उपलब्ध होगी।

मन की पूरी शांति

ग्राहकों को मन की पूरी शांति प्रदान करने के लिए यह खरीद की तारीख से 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वॉरंटी, 7 साल तक की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेड वॉरंटी तथा 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी Ω के साथ आती है। यह लीथियम-आयन बैटरी पर स्टैंडर्ड 8 साल/160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी तथा हाईब्रिड सिस्टम कंपोनेंट्स पर 5 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी के साथ आता है।

बुकिंग और डिलीवरी

ऑल-न्यू होंडा ZR-V जापान से पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में आयात की जा रही है। ग्राहक भारत में सभी होंडा डीलरशिप्स पर ZR-V की प्रिबुकिंग कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जुलाई, 2026 से शुरू होगी।

* CMVR के नियम 115 के तहत प्रमाणित। Ω 10 साल की एनीटाईम वॉरंटी को हर साल रिन्यू करके, अधिकतम 10 साल/1,20,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है, और यह वॉरंटी कार खरीदने की तारीख से लागू होगी।

 

Trending News