Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

LPG सिलेंडर बुकिंग की मौजूदा समय सीमा में नहीं किया गया है बदलाव, केन्द्र सरकार ने इन खबरों को बताया भ्रामक | Parmarth TV

LPG सिलेंडर बुकिंग की मौजूदा समय सीमा में नहीं किया गया है बदलाव, केन्द्र सरकार ने इन खबरों को बताया भ्रामक | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच देश में एलपीजी बुकिंग को लेकर चली खबरों का केन्द्र सरकार ने खंडन किया है। खबरें चली थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम सरकार ने फिर से बदल कर दिया है। इसके तहत डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में ही बुकिंग कर पाएंगे। वहीं सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम केन्द्र सरकार ने लागू किया है।

इन खबरों को केन्द्र सरकार ने अफवाह करार दिया है। सरकार की ओर से खबरों का खंडन किया गया है। पीआईबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केन्द्र सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इनमें पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा पूर्ववत बनी हुई
रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा पूर्ववत बनी हुई है जो इस प्रकार है: शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, कनेक्शन की श्रेणी से कोई सरोकार नहीं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं तथा एलपीजी रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में बुकिंग से बचें। यह दोहराया जाता है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News