इंटरनेट डेस्क। 22 सितंबर से कई चीजों के दाम कम होने की पूरी संभावना है। 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में नए जीएसटी स्लैब को मंजूरी मिलने के बाद ऐसा होना संभव हुआ है। बैठक में फूड आइटम्स से लेकर कई चीजों पर जीएसटी रेट कम किया गया है।
अब लोगों के बीच ये सवाल उठ रहा है क्या 22 सितंबर से एलपीजी सिलेंडर भी सस्ते होंगे। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। सरकार की ओर से घरेलू सिलेंडर पर 5 और कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर पर 18 प्रतिशत वसूला जाता है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में एलपीजी सिलेंडर पर जीएसटी रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसी करण 22 सितंबर से एलपीजी पर जीएसटी कम नहीं होगी। इसी कारण लोगों को एलपीजी सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा। अगर सरकार कोई बड़ा कदम उठाती है तो जरूर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
PC: mttvindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive







