इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे आमजन को राहत नहीं मिली है।
लोगों को आज भी दोनों ईंधनों को बढ़ी हुई कीमतों पर ही खरीदना होगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर ही बना हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹107.77 और डीजल की कीमत ₹99.55 प्रति लीटर बनी हुई है।
देश के अन्य बड़े शहरों में आज ये हैं कीमतें
देश के अन्य बड़े शहरों में आज ये हैं कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल
गुड़गांव 102.97 रुपए 95.64 रुपए
नोएडा 101.96 रुपए 95.44 रुपए
बेंगलुरु 111.68 रुपए 99.56 रुपए
लखनऊ 101.86 रुपए 95.36 रुपए
पटना 113.37 रुपए 99.36 रुपए
तिरुवनंतपुरम 115.49 रुपए 104.40 रुपए
भुवनेश्वर 108.97 रुपए 100.68 रुपए
चंडीगढ़ 101.54 रुपए 89.47 रुपए
हैदराबाद 116.15 रुपए 104.23 रुपए
तेल सप्लाई प्रभावित होने की चिंता के कारण वैश्विक बाजार में बढ़ा हुआ है दबाव
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का पेट्रोल-डीजली की कीमताें पर प्रभाव पड़ता है। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण देश में कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। हालांकि अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका और तेल सप्लाई प्रभावित होने की चिंता के कारण वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ा हुआ है।
PC: zeenews.india







