इंटरनेट डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके माध्यम से कर्मचारी ईपीएफ के पैसे सीधे यूपीआई से निकल सकेंगे।
खबरों के अनुसार, ईपीएफओ ने इस सुविधा की बैंकों के साथ मिलकर टेस्टिंग शुरू कर दी है। इससे जल्द ही लोगों को ये सुविधा मिलने लगेगी। खबरों के अनुसार, ये सुविधा दिसंबर के आखिर तक औपचारिक रूप से कमर्चारियों के लिस शुरू की जा सकती है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से शुरू की जाने वाली इस नई सुविधा के तहत कर्मचारी ईपीएफ बैलेंस का अधिकतम 75% तक पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को संबंधित नियम और शर्तों का भी पालन करना होगा। नियम के तहत कर्मचारी के ईपीएफ खाते में कम से कम 25% पैसा बचा रहना जरूरी है। यूपीआई के माध्यम से कर्मचारी पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या घर में मरम्मत करवाने तक के कामों के लिए ये पैसा निकाल सकेंगे।
PC: jagran







