इंटरनेट डेस्क। इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान कल किया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस पुरस्कार पर अपनी दावेदारी जताई। खबरों के अनुसार, अब ट्रंप ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि ये पुरस्कार उन्हें मिलना चाहिए। अगर नोबेल समिति उन्हें यह पुरस्कार नहीं देती है तो इससे नोबेल समिति की बहुत बदनामी होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा हूं, केवल तथ्य बता रहा हूं। मैंने आठ युद्ध रुकवाए और दुनिया को तबाह होने से रोका। शायद किसी भी राष्ट्रपति ने इतने युद्ध नहीं सुलझाए।
डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी इस पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी जता चुके है। वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार पर भी सवाल उठा चुके हैं। इस साल का ये पुरस्कार किसे मिलेगा ये कल तय हो जाएगा।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







