Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

इस महीने से कर्मचारी UPI से निकाल सकेंगे ईपीएफ के पैसे! आ गया है ये अपडेट | Parmarth TV Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फिर से जताई दावेदारी, कहा- नोबेल समिति उन्हें यह पुरस्कार नहीं देती है तो… | Parmarth TV विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के बीच सरकार ने ज्ञानेश कुमार को लेकर उठा लिया है बड़ा कदम, राहुल गांधी ने लगाया ये आरोप | Parmarth TV Government Scheme: जीवनभर हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपए पेंशन, इस योजना में करें निवेश | Parmarth TV Gold-Silver Prices: बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, आज ये है भाव | Parmarth TV लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए कर्ज हुआ महंगा, रेपो रेट बढ़ने के बाद इन बैंकों ने कर दिया है ब्याज दरों में इजाफा | Parmarth TV Utility News: करना हैं आपको भी अपना व्यापार तो मिल सकता हैं आपको भी मुद्रा लोन, लेकिन करना होगा ये काम | Parmarth TV Nana Patekar passes away: नाना पोटेकर के निधन पर पीएम मोदी,गृहमंत्री शाह, रक्षा मंत्री ने किया शोक व्यक्त | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस महीने जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! सरकार जल्द ही… | Parmarth TV National Weather Forecast: आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान के मौसम में आ सकता है हल्का बदलाव | Parmarth TV

महावीर स्कूल में अंतर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित | Parmarth TV

महावीर स्कूल में अंतर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में भगवान महावीर स्वामी सृजन समारोह के अंतर्गत अंतर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विद्यार्थियों के लिए चुनौती है” रहा। प्रतियोगिता में जयपुर के करीब 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका रचना मोदी, समारोह अध्यक्ष रमेशचंद गंगवाल, शिक्षा परिषद के मानद मंत्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला एवं विद्यालय आचार्य संदीप शांडिल्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सुनील बख्शी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है। रचना मोदी ने कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, चिंतन-शक्ति एवं तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुति, तार्किकता, विषय-वस्तु एवं वाक्-कौशल के आधार पर परिणाम घोषित किए।

महावीर पब्लिक स्कूल, सी-स्कीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट एंसलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानसरोवर द्वितीय तथा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज नरेश जैन ने किया। समापन पर विद्यालय आचार्य संदीप शांडिल्य ने अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Parmarth TV

Trending News