इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले आज एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। जल्द ही शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। इससे पहले आज सोने की कीमत एमसीएक्स पर 533 रुपए बढ़ गई है। इससे दस ग्राम सोन की कीमत अब बढ़कर 149636 रुपए हो गई है।
वहीं चांदी की कीमत में भी आज 339 रुपए का उछाल देखने को मिला है। इससे चांदी कीमत बढ़कर 223900 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना ₹1,37,240 और 24 कैरेट ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम है। मायानगरी मुंबई 22 कैरेट का भाव ₹1,37,090, जबकि 24 कैरेट ₹1,49,560 है।
जयपुर 24 कैरेट सोना ₹1,49,690 प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹1,37,140 और 24 कैरेट ₹1,49,590 पर बिक रहा है। आज सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत करीब 2,34,900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज हुई।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







