Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी की गारंटी को भजनलाल सरकार ने पंचर कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल के नाम पर भाजपा ने राजस्थान की जनता को विधानसभा चुनाव में खूब भ्रमित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पड़ोसी भाजपा शासित राज्यों से राजस्थान में महंगे पेट्रोल का मुद्दा उठाया और गारंटी दी थी कि भाजपा सरकार बनते ही दामों की समीक्षा होगी। भाजपा सरकार को लगभग तीन साल हो गए, पर स्थिति सबके सामने है।
भरतपुर में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की तुलना में पेट्रोल करीब 10 रुपए और डीजल करीब 3 रुपए प्रति लीटर महंगा है। नतीजा यह है कि वाहन चालक और व्यावसायिक वाहन उत्तर प्रदेश में ईंधन भरवा रहे हैं, सीमावर्ती पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं और ढाबों, दुकानों, ड्राइवरों और मैकेनिकों की रोजी-रोटी पर चोट पड़ रही है। मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले में ऐसे हालात हैं। अभी तक राजस्थान में पेट्रोल के दाम न हरियाणा, न उत्तर प्रदेश, न गुजरात के बराबर हो पाए हैं।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







