इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीबों के बेहतर भविष्य के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक अटल पेंशन योजना भी है। जिसके माध्यम से व्यक्ति हर महीने जीवनभर पांच हजार रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकता है।
अटल पेंशन योजना में हर महीने प्रीमियम देना होता है। ये उम्र और चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करता है। 18 साल की उम्र में व्यक्ति 5000 रुपए वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 210 रुपए का प्रीमियम देना होगा। 30 साल की उम्र में ये पेंशन प्लान चुनता है तो उसे इसके लिए हर महीने 577 रुपए जमा करवाने होंगे।
सरकारी योजना में में कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने पांच हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। इस योजना के लिए 40 साल तक का व्यक्ति ही आवेदन का सकता है।
PC: jagran







