इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों हर साल सरकार की ओर से छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को ये सहायता सरकार की ओर से हर चार माह के अन्तरराल में दो-दो हजार रुपए की किस्त के रूप में दी जाती है।
अब किसानों को योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है, जो इसी महीने में जारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि पिछली यानी 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी। इस हिसाब से देखें तो 24वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी अक्टूबर में पूरा हो रहा है।
इसी कारण 24वीं किस्त इसी महीने में जारी होने की संभावना मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से 24वीं किस्त जारी होनी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। सरकार जल्द ही तारीख की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार लाभार्थियों को दिवाली से पहले किस्त का तोहफा दे सकती है।
PC: krishipitaara







