इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना हुआ है, ये दौर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जिन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम शामिल है।
वहीं राजस्थान में आज मौसम हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। अक्टूबर की गर्मी के बीच प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बादल छाने, तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। विभाग ने आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और सीकर के कुछ हिस्सों में ऐसा मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। चूरू के उत्तरी इलाकों और सीकर के कुछ उत्तरी हिस्सों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
पिलानी में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री तापमान हुआ रिकॉर्ड
वैसे आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच दिन का तापमान कई शहरों में 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को पिलानी में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में भी लोगों को दिन के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







