इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच बड़ा कदम उठा लिया है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की Z सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया है।
खबरों के अनुसार, सरकार ने ज्ञानेश कुमार के आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया है। दिल्ली और आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के आवासों के बाहर हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने की ओर से ये बड़ा कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि हमारे लोगों को मारा गया और हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका जा रहा है।
PC: tv9marathi







