इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के बाद देश की सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि राहत की बात ये है कि कंपनियों ने आज भी कीमतों में इजाफा नहीं किया है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर ही हैं।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
आमजन को अब सता रही है ये चिंता
अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के कारण आमजन को चिंता सता रही है कि कई पेट्रोल-डीजल कीमतें नहीं बढ़ जाए। अगर दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होता है तो पहले ही महंगाई का सामना कर रहे आमजन के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। इनके कारण लगभग हर चीज के दाम बढ़ चु़के हैं।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







